कोरोना वायरस फैला और सरकार ने जुटाई खुफिया जानकारी
हाल ही में ब्रिटेन सरकार ने वायरस के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए एक कमेटी का गठन किया. जिसमें एक सदस्य ने दावा करते हुए कहा कि, हमें इस बात के सबूत मिले हैं कि कोरोना पहले जानवरों में फैला और उन्हीं से इंसानों तक पहुंचा और इस बात का हम नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं कर सकते. इसके अलावा दावा किया गया कि, चीन के एक लैब से लीक होने की वजह से जानवरों में कोरोना वायरस फैला और अब इस बात को चीन सारी दुनिया से छिपाने की कोशिश कर रहा है.
![]() |
| Corona viruse |
कमेटी सदस्य का ये भी कहना है कि, वुहान की ही लैब में वायरस मौजूद है और इसी शहर में कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. इसलिए इन दावों को हम मानने से इनकार नहीं कर सकते.
आपको बता दें, वुहान के एक इंस्टीट्यूट में कई प्रकार के प्रयोग किए थे और एक प्रयोग में वायरस के संक्रमण की तेजी को देखने की भी कोशिश की हई थी. जब कोरोना वायरस (coronavirus) के बारे में दुनिया को पता चला उस समय ऐसी भी जानकारी सामने आई
जिनमें कहा गया कि, स्टीट्यूट के कर्मचारी भी कोरोना से पीड़ित हैं. इस बात पर गौर इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि, जब साल 2004 में सार्स वायरस फैला था तो वो भी चीन की लैब से ही फैला था. इस वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि, कई लोग इससे संक्रमित हुए थे. मगर अब देखना ये है कि, क्या वाकई चीन ने दुनिया के खिलाफ इस तरह की खतरनाक साजिश रची. अगर ऐसा है और ये साबित हो जाता है तो चीन को अपनी इस गलती का खामियाजा भुगतना पड़ेगा. हालांकि. अब तक कोरोना के पीछे का असली रहस्य सामने नहीं आया है.
इस लेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के हैं, ये ओपेरा न्यूज़ के विचारों को नहीं दर्शाता

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें