Ads

शनिवार, 2 मई 2020

ऋषि कपूर की अंतिम क्रिया के दौरान आलिया ने दोनों हाथों में पकड़ा मोबाइल, बड़ी वजह आई सामने

ऋषि कपूर की अंतिम क्रिया के दौरान आलिया ने दोनों हाथों में पकड़ा मोबाइल, बड़ी वजह आई सामने

ऋषि कपूर की अंतिम क्रिया के दौरान आलिया ने दोनों हाथों में पकड़ा मोबाइल, बड़ी वजह आई सामने

ऋषि की अंतिम क्रिया के समय आलिया भट्ट ने अपने दोनों हाथों से मोबाइल पकड़ा हुआ था। ये फोटो खूब वायरल भी हुई। अब इसके पीछे बड़ी वजह सामने आई है।

मुंबई। वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का गुुरुवार को मुुुंबई में निधन हो गया। उनकी अंतिम क्रिया के समय उनके बेटे रणबीर, पत्नी नीतू सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान सहित बेहद करीबी लोग ही मौजूद थे। ऋषि की अंतिम क्रिया के समय आलिया भट्ट ने अपने दोनों हाथों से मोबाइल पकड़ा हुआ था। ये फोटो खूब वायरल भी हुई। अब इसके पीछे बड़ी वजह सामने आई है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋषि की अंतिम क्रिया में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में होने के चलते शामिल नहीं हो पाईं। रिद्धिमा ने बहुत कोशिश की लेकिन मुंबई नहीं पहुंच पाईं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिद्धिमा पिता की अंतिम क्रिया देख पाए, इसलिए आलिया ने अपने फोन से रिद्धिमा को वीडियो कॉल किया, जिससे वह किसी तरह से अपने पिता का आखिरी समय देख पाए।
हालांकि वीडियो कॉल के दौरान आलिया का हाल बेहाल दिखा। उनके आंसू रोके नहीं रूक रहे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर पिता की अंतिम क्रिया करते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि ये वीडियो आलिया ने ही वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्ड किया था।
यहां देखें पिता की अंतिम क्रिया करवाते बेटे रणबीर कपूर:
खबरों की मानें तो ऐसा पहली बार नहीं है कि आलिया ने अंतिम क्रिया के दौरान वीडियो कॉल की हो। रणबीर की दादी यानी कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर नहीं पहुंच पाए थे। उस दौरान भी आलिया ने वीडियो कॉल से रणबीर को अंतिम क्रिया का हिस्सा बनाया था।




source patrika

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

pay me

https://rzp.io/l/K4lVf0n85 https://rzp.io/l/K4lVf0n85