नए रंग में सामने आया कोरोना वायरस, जुकाम बुखार नहीं अब दिख रहे है ऐसे लक्षण.

विशेषज्ञों ने कहा कि बोलने में दिक्कत होना कोरोना वायरस का 'गंभीर' लक्षण है। अभी तक दुनियाभर के डॉक्टर यह कहते थे कि कफ या बुखार रहना कोरोना वायरस के दो मुख्य लक्षण हैं। WHO की यह चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3 लाख को पार कर गई है। इस महामारी से ठीक हुए लोगों का कहना है कि अन्य लक्षणों के साथ-साथ बोलने में दिक्कत का होना कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संभावित लक्षण है।

WHO ने कहा, 'कोरोना वायरस से प्रभावित ज्यादातर लोगों को सांस लेने में हल्की परेशानी हो सकती है और वे बिना किसी खास इलाज के ठीक हो जाएंगे। 'कोरोना वायरस के गंभीर लक्षणों में सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द या दबाव, बोलना बंद होना या चलने फिरने में दिक्कत कोरोना वायरस के गंभीर लक्षण हैं।'
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें