तपती दोपहर में सड़क पर किसके सामने नतमस्तक हुए SP साहब, Photo वायरल

उज्जैन के SP ने सड़क पर महाकाल को प्रणाम किया
उज्जैन.विश्व प्रसिद्ध महाकाल (Mahakal temple) मंदिर के पट लॉकडाउन (lockdown) के कारण बंद हैं. आम हों या खास सभी का अभी मंदिर में प्रवेश बंद है. एसपी मनोज सिंह (Manoj Singh) भी नियम का पालन कर रहे हैं. उन्होंने शिखर के दर्शन किए और फिर बाहर सड़क पर ही बाबा महाकाल को नमन किया. एसपी (SP) की यह फोटो अब वायरल हो रहा है. एसपी ने कहा उन्होंने उज्जैन को कोरोना मुक्त (corona free) करने की बाबा से प्रार्थना की है.
कोरोना संक्रमण के कारण एमपी के रेड जोन उज्जैन शहर में हालात अब भी चिंताजनक हैं. मंदिर-मार्केट सब बंद हैं. ऐसे हालात में ज़िले के एसपी मनोज सिंह के मन में बाबा के दर्शन और प्रार्थना करने की इच्छा जागी, लेकिन मंदिर के पट तो अभी बंद हैं. SP ने नियम नहीं तोड़ा. श्रद्धा तो मन में होती है, इसलिए वे महाकाल मंदिर तक आए. बाहर सड़क पर खड़े होकर शिखर के दर्शन किए और फिर तपती दोपहर में वहीं सड़क पर घुटनों के बल बैठ गए और बाबा महाकाल को नमन किया.
सड़क पर माथा टेका
पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने जब से उज्जैन की कमान संभाली है. तब से शहर की स्थिति कंट्रोल करने में लगातार जुटे हुए हैं. चार्ज संभालने से पहले भी उन्होंने बाबा को इसी तरह प्रणाम किया था. एसपी मनोज सिंह ने कहा उन्होंने कोरोना संक्रमण से उज्जैन को राहत दिलाने के लिए महाकाल से प्रार्थना की है. साथ ही देश-दुनिया को खुशहाल रखने की दुआ की.

लॉक डाउन में घुसे थे कुछ श्रद्धालु
कुछ दिन पहले महाकाल मंदिर के गर्भगृह में कुछ श्रद्धालुओं के घुसने की फोटो वायरल हुई थीं. लॉक डाउन के दौरान ये श्रद्धालु मंदिर में घुसे और सेल्फी भी खींची थीं. बाद में जब ये तस्वीरें वायरल हुईं तब मंदिर प्रशासन ने जांच शुरू की थी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें