Ads

सोमवार, 4 मई 2020

आखिर कैसे सुख गई यह नदी केवल 4 दिन में.

आखिर कैसे सुख गई यह नदी केवल 4 दिन में.


कनाडा में एक 150 मीटर चौड़ी नदी देखते-देखते सूख गई. सिर्फ चार दिन में ब्रिटिश समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल 26 से 29 मई के बीच कनाडा की स्लीम्स नदी सूख गई। यह नदी यहां के एक सबसे बड़े ग्लेशियर से निकलती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा गर्मी की वजह से ग्लेशियर पर बर्फ तेजी से पिघलने लगी और इस कारण पानी का बहाव काफी तेज हो गया।

River dry just in 4 day

 पानी के तेज बहाव ने हजारों साल से बह रही स्लीम्स नदी के रास्तों से दूर अपना अलग रास्ता बना लिया हैं। अब नई नदी स्लीम्स के विपरीत दिशा में  ‘अलास्का’ की खाड़ी की ओर बहती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक स्लीम्स नदी करीब 150 मीटर चौड़ी थी और कास्कवुल्श ग्लेशियर से निकलती थी। ग्लोबल वार्मिंग के कारण हुए इस नाटकीय बदलाव को ‘नेचर’ पत्रिका के विशेषज्ञों की एक टीम ने अपने शोध में जिक्र किया  हैं। 

इस बारे में पिछले सोमवार को पत्रिका में रिपोर्ट भी प्रकाशित हुई हैं। इस बारे में ‘गार्जियन’ से बातचीत में यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के भूविज्ञानी जेम्स बेस्ट ने कहा कि हमने स्लीम्स नदी के बहाव क्षेत्र का दौरा किया और पाया कि वहां पर नदी कमोबेश सूख चुकी हैं। ये वैज्ञानिक इस बदलाव को ‘नदी की निजता’ का मामला बता रहे हैं।


उनका कहना है कि इस मामले में स्लीम्स नदी कुछ ही दिनों में एक पतली धारा में बदल गई हैं। सामान्य तौर पर ऐसा एक लंबे बदलाव के दौरान होता  हैं। एक तरफ ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हुए इस बदलाव के कारण स्लीम्स नदी पतली धारा में तब्दील हो गई वहीं दूसरी तरफ अल्सके नदी हैं। जहां अब ग्लेशियर का पानी जा रहा हैं। वह 60 से 70 गुना ज्यादा बड़ी हो गई हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

pay me

https://rzp.io/l/K4lVf0n85 https://rzp.io/l/K4lVf0n85