Ads

सोमवार, 11 मई 2020

30 सेकंड में सब्जी होगी कोरोना फ्री, देश में पहला अनोखा प्रयोग.


30 सेकंड में सब्जी होगी कोरोना फ्री, देश में पहला अनोखा प्रयोग
कोरोना का हॉटस्पॉट बने इंदौर में लॉकडाउन के चलते सभी तरह की गतिविधियां बंद हैं। यहां तक की राशन और सब्जी की दूकानें भी बंद करा दी गई हैं। ऐसे में नगर निगम ही राशन और सब्जियों की होम डिलीवरी कर रहा है। देखने में आया है कि दूसरे शहरों में सब्जी बेचने वालों की वजह से कई लोग कोरोना के शिकार हो गए हैं इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर में सब्जियों के सप्लाई की व्यवस्था नगर निगम ने अपने हाथ में ले रखी है। नगर निगम के अधिकारियों की देख रेख में सब्जियों को सेनेटाइज कर लोगों के घरों तक पहुंचाया जाता है।



ऐसे हो रही है सब्जियां वायरस फ्री
वैज्ञानिकों का कहना है कि अल्ट्रा वायरलेट ओवन को उपयोग में लाते समय UV किरण ओवन के अन्दर ही एक्सपोज होती है और विकिरण बाहर नहीं आता। इसलिए ये पूरी तरह सुरक्षित है। ये स्टेनलेस स्टील से निर्मित फ़ूड ग्रेड रॉ मटेरियल से बना उपकरण है। ये फलों, सब्जियों के बैक्टेरिया डिसइन्फेक्शन के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। इससे विकिरण रिलीज नहीं होता जिससे मनुष्य सुरक्षित रहता है। इस मशीन में ऑटो लिमिट स्विच है जो केवल ट्राली के अन्दर जाने पर ही ऑन होता है.। मात्र 30 सेकण्ड में UV–C से बैटरिया फ्री हो जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

pay me

https://rzp.io/l/K4lVf0n85 https://rzp.io/l/K4lVf0n85