Ads

मंगलवार, 12 मई 2020

पहली बार WHO ने खाने-पीने के लिए जारी किया गाइडलाइन, जानें क्या ना करें

पहली बार WHO ने खाने-पीने के लिए जारी किया गाइडलाइन, जानें क्या ना करें
अमेरिका द्वारा लगातार चीन को कोरोना वायरस पर घेरने और WHO को कड़े अंदाज में लपेटने के बाद आखिरकार WHO ने मान ही लिया था कि यह वायरस चीन के वुहान से फैला है। हालांकि यह वायरस चीन में कैसे आया या चीन के वुहान से कैसे फैला, इस बारे में उसने चुप्पी साधे रखा। अब जबकि कोरोना ने पूरी दुनियां को तबाह कर रखा है, तो बहुत दिनों बाद WHO को आम लोगों के स्वास्थ की चिंता हुई। जिसे लेकर अब WHO की तरफ से कई गाइडलाइन जारी की जा चुंकी है।




सफाई का विशेष ख्याल रखें

खाना बनाने या कोई भी खाद्य सामग्री को छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ करें। टॉयलेट के बाद हाथों को अच्छे से धोये। खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सिलाप या सारी सतह को अच्छे से धोएं और सैनिटाइज कर लें। अपने किचन को किसी भी तरह के कीड़े-मकोड़े और जानवरों से दूर रखें। क्योंकि अधिकांश जीव अत्यंत सूक्ष्म होते है, जो आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। सूक्ष्मजीव बर्तन पोंछने, किचन के अन्य कपड़ों और कटिंग बोर्ड में आसानी से आ जाते हैं जो हाथों के जरिए खानों में पहुंच सकते हैं।

कच्चा और पका हुआ खाने को अलग-अलग रखें

कच्चे मीट, चिकन या सी फूड्स को अन्य खाद्य पदार्थों से अलग रखें। कच्चे भोजन के लिए सामग्री और बर्तन अलग और पके भोजन के लिए अलग रखें। कच्चे भोजन में इस्तेमाल होने वाले कटिंग बोर्ड्स और चाकू का इस्तेमाल, दूसरा खाना बनाने में ना करें। कच्चे और पके भोजन के बीच दूरी बनाने के लिए बंद बर्तन में रखें।

खाना ठीक ढंग से पकाएं

खाना अच्छी तरह से पकाने के लिए इन्हें 70 डिग्री सेल्सियस पर उबालें, खासकर मीट, अंडे, पोल्ट्री और सी फूड्स को। अगर आफ इसका सूप बना रहे है तो ध्यान रखें कि यह गुलाबी रंग का ना दिखे, पकने के बाद यह बिल्कुल साफ दिखना चाहिए। इसका तापमान चेक करने के लिए आप थर्मामीटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पके हुए भोजन को खाने से पहले एक बार फिर अच्छे से गर्म करें। दरअसल बात यह है कि खाना अच्छी तरह पकाने से सारे कीटाणु मर जाते हैं। खासकर आपको खाना पकाने में जिन पर खास ध्यान देने की जरूरत है वो हैं कीमा, मीट और पोल्ट्री फूड।

सुरक्षित तापमान में खाने को रखें

पके हुए खाने को कमरे के तापमान पर 2 घंटे से अधिक न छोड़ें। पके हुए खाने को उचित तापमान पर फ्रिज में रखें। भोजन करने से पहले उसे कम से कम 60 डिग्री सेल्सियस तापमान पर अच्छे से गर्म करें। फ्रिज में खाने को बहुत देर तक ना रखें।

साफ पानी का उपयोग करें

हमेशा पीने और खाने बनाने में साफ पानी का इस्तेमाल करें। हो सके तो पानी को पीने से पहले उबाल लें। सब्जियों और फलों को अच्छे से साफ करें। ताजा और पौष्टिक खाद्य पदार्थों लें। सुरक्षा के लिहाज से पाश्चयुरीकृत दूध बेहतर होते हैं। एक्सपायरी डेट के बाद के खाने का इस्तेमाल ना करें। कच्चे खाद्य पदार्थों की खरीदारी सावधानी से करें और उन्हें अच्छे से धोकर ही छीलें या काटें। यहां तक कि पानी और बर्फ में भी कई बार खतरनाक सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं जो पानी को जहरीला बना देते हैं, इसलिए बर्फ का इस्तेमाल ना करें और पानी गर्म कर पिये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

pay me

https://rzp.io/l/K4lVf0n85 https://rzp.io/l/K4lVf0n85